रुद्रपुर, मार्च 26 -- रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बुधवार को कोतवाली रुद्रपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने एमवी एक्ट और लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को नियमित रूप से वैपन हैंडलिंग का अभ्यास करने के निर्देश दिए। वहीं थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का अवलोकन करते हुए सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अध्यावधिक करने के निर्देश दिए गए। जबकि एसएसपी ने सरकारी संपत्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए थानों में पड़े लंबित माल मुकदमाती और लावारिस मालों के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने, एमवी एक्ट व लावारिस मालों के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.