रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- खटीमा, संवाददाता। पूरनपुर रोड पर गुरुवार देर शाम लावारिस मवेशी से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घायल का उप जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। बगुलिया निवासी 26 वर्षीय पवित्र सरकार अपने साथियों 35 वर्षीय सुरंजन सरकार पुत्र कालीपत सरकार और 27 वर्षीय तौफ अली पुत्र मोहम्मद जाना के साथ गुरुवार देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगुलिया व झऊपरसा के बीच उनकी बाइक सड़क किनारे बैठे लावारिस मवेशी से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुरंजन सरकार और तौफ अली को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पवित्र सरकार को भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.