रुद्रपुर, जनवरी 19 -- खटीमा, संवाददाता। लावारिस मवेशी के हमले में घायल वृद्ध व्यापारी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बीते सप्ताह पुरानी तहसील क्षेत्र में एक सांड ने उन पर हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया था। दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नगर के वरिष्ठ व्यापारी 75 वर्षीय गोपीराम कंछल मूल नारनौल, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा हाल निवासी खटीमा एक सप्ताह पूर्व पुरानी तहसील स्थित पीपल के पेड़ के नीचे बने शनि पूजन स्थल पर पूजा के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी गर्दन और रीढ़ में गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने...