चम्पावत, अक्टूबर 13 -- टनकपुर। लावारिस मवेशी की चपेट में आने से एक बाइक चालक चोटिल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जबड़े के उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात टनकपुर इमली पड़ाव निवासी 21 वर्षीय तरुण पुत्र सुरेश गुप्ता साथी विवेक के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। पीलीभीत चुंगी के निकट लावारिस मवेशी के चपेट में आने से चोटिल हो गए। उप जिला अस्पताल के डॉ. जितेंद्र जोशी ने बताया कि तरुण के जबड़े में चोट आई है। जबकि विवेक मामूली रूप से चोटिल हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.