भागलपुर, जनवरी 28 -- सुल्तानगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो के वेटब्रिज के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे आरपीएफ ने लावारिस बैग से 450 कप सिरफ को बरामद किया है। इसके बाद रेल पुलिस कागजी प्रक्रिया में जुट गई है। सोमवार को सुल्तानगंज आरपीएफ के एएसआई नंदू चक्रवर्ती रेलवे प्लेटफॉर्म पर गश्ती में थे, तभी करीब दस बजे ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने एएसआई को फोन करके जानकारी दी। आरपीएफ ने बताया कि कारोबारी को बैग स्टेशन से बाहर ले जाने का मौका नहीं मिल पाया। जिसके कारण बैग छोड़कर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...