प्रयागराज, जनवरी 3 -- चिल्ड्रेन अस्पताल में मृत तीन दिन की नवजात बच्ची का शनिवार को लावारिस में पोस्टमार्टम किया गया। बच्ची को जन्म देने वाली मां भी लावारिस में ही स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती है, जहां आईसीयू में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर है। 29 दिसंबर को लावारिस में अस्पताल में भर्ती कराई गई लगभग 30 वर्षीय महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। हालत ठीक न होने के कारण उसे चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ घंटों बाद ही उसकी सांस थम गई। अस्पताल प्रशासन ने कर्नलगंज पुलिस को मेमो भेजा तो पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त न होने पर तीन दिन बाद बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ। बच्ची को जन्म देने वाली महिला कौन है और कहां की है, इस बारे में कुछ भी ज्ञात नहीं हो सका है। हालत गंभीर हो...