हल्द्वानी, नवम्बर 8 -- कालाढूंगी। सड़क पर लावारिस पशु से टकराकर घायल हुए बाइक सवार युवक की श्रीराम मूर्ति अस्पताल बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। रविवार को युवक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। कालाढूंगी के वार्ड नंबर 2 निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र सिंह गुर्रो बीते गुरुवार को बाइक से रामनगर की ओर से अपने घर कालाढूंगी की ओर आ रहे थे। कमोला में अचानक सड़क पर आए जानवर से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें श्रीराम मूर्ति अस्पताल बरेली रेफर कर दिया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। राजेंद्र छोई (रामनगर) स्थित एक होटल में काम करते थे। राजेंद्र की मौत से उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.