हरिद्वार, अप्रैल 22 -- क्षेत्र में जटवाड़ा पुल के पास लावारिस पशुओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर सांड, गाय और बछड़े सड़कों पर खुलेआम घूमते नजर आते हैं। मंगलवार को जटवाड़ा पुल के पास गाय और बछड़े सड़क के बीचों-बीच बैठकर जाम लगा दिया। इससे ट्रैफिक घंटों तक बाधित रहा। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में सड़क पर जानवरों की मौजूदगी न सिर्फ यातायात में बाधा बन रही है बल्कि राहगीरों के लिए खतरा भी पैदा कर रही है। आसपास फल और सब्जियों की कई दुकानें हैं जिसकी वजह से जानवर यहां जुटते हैं। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि खुलेआम घूम रहे पशुओं से समस्या बढ़ गई है। नगर निगम को इस ओर ध्यान देना चाहिए। पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.