अल्मोड़ा, जून 9 -- लावारिस जानवरों की समस्या से परेशान धूधलिया और दुलड़ी की महिलाओं का आक्रोश सोमवार को भड़क उठा। आक्रोशित महिलाएं लावारिस गायों को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। प्रदर्शन कर जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की। धूधलिया, दुलड़ी समेत आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से लावारिस जानवरों की समस्या के कारण लोग परेशान हैं। सोमवार को लावारिस जानवरों की समस्या को लेकर महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। अपने साथ महिलाओं ने लावारिस जानवरों को भी कार्यालय में लाकर विरोध जताया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि लावारिस जानवरों ने ग्रामीणों की खेती चौपट कर दी है। इस कारण ग्रामीणों का खेती से भी मोहभंग हो रहा है। कई बार मांग के बाद भी लावारिस जानवरों की समस्या से निजात नहीं मिल सकी है। सिर्फ समस्याओं से निजात दिलाने के आश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.