रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में इन पशुओं का बेखौफ विचरण न केवल यातायात बाधित कर रहा है, बल्कि आए दिन दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहा है। शहर के कई प्रमुख मार्गों, जैसे कि मुख्य बाजार, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन रोड, काशीपुर रोड आदि पर आवारा गाय, बैल और कुत्तों की मौजूदगी देखने को मिलती है। ये पशु कभी-कभी अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन किसी न किसी के साथ हादसे हो रहे हैं। बीते सप्ताह एक बाइक सवार व्यक्ति मुख्य बाजार में आवारा बैल के अचानक सामने आ जाने से घायल हो गया। इसके बावजूद प्रशासन इस समस्या की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.