मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- सकरा। बिशनपुर बघनगरी गांव में रविवार को पुलिस ने सड़क किनारे लावारिस हालत में ट्रक को बरामद किया है। मामले में मुखिया पति बबलू मिश्रा, सुजीत मिश्रा व भरत मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि लावारिस ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में जो नंबर प्लेट लगा है, उस नंबर का ट्रक मुजफ्फरपुर स्थित गैस गोदाम में सिलेंडर ढोता है। उन्होंने बताया कि तीनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पूर्व में ये लोग शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। ट्रक में तहखाना बना हुआ है। आशंका है कि ट्रक से शराब की खेप भी मंगाई जाती होगी। ट्रक करीब 20 दिनों से लावारिस खड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.