गुड़गांव, अक्टूबर 4 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक नगरी गुरुग्राम में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। राजेंद्र पार्क क्षेत्र में सुबह सड़क पर टहल रहे एक बुजुर्ग को कुत्तों के झुंड ने दौड़ाकर काट लिया। यह घटना छठ घाट के निकट धर्म कांटे वाली गली में हुई। 65 वर्षीय बुजुर्ग पशुपतिनाथ तिवारी रोज सुबह इसी रास्ते पर टहलते थे। शनिवार को कुत्तों के झुंड ने उन्हें अपना शिकार बना लिया। कुत्तों के काटने के साथ ही भागने की कोशिश में उनके घुटनों और कोहनी में भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन गौरव तिवारी उन्हें तुरंत उपचार और एंटी-रेबीज टीकाकरण के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम की लापरवाही को उजागर किया है। हाल ही में सरकार को आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोर्ट का सख्त आदेश मिला था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.