नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। लावारिस कुत्तों ने एक सप्ताह में छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। सेक्टर-122 में कुत्तों ने शुक्रवार और शनिवार को दो बच्चों को घायल किया। सेक्टर-108 में दो घरेलू सहायिकाओं को काटा। सेक्टर-86 और सेक्टर-120 आम्रपाली जोडिएक में एक-एक व्यक्ति को घायल किया। सेक्टर-122 आरडब्ल्यूए शिव कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे 12 साल का बच्चा घर के बाहर से गुजर रहा था, तभी लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। उसने मासूम के पैर में काट लिया। परिवार ने उसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे करीब आठ साल का बच्चा सड़क पार कर रहा था। अचानक लावारिस कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया। इससे उसे काफी ज्यादा चोटें भी आईं। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह से बचाया और पास...