रुडकी, मार्च 21 -- शहर में प्रीत विहार, सैनिक कॉलोनी आदि कॉलोनी के लोग लावारिस कुत्तों के आतंक से सबसे अधिक परेशान हैं। रोजाना 35-40 घटनाएं सामने आ रही हैं। जो कि सिविल अस्पताल में रेबिज के इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासी प्रेम प्रकाश, राजेंद्र पाल, महिपाल, विपुल सैनी आदि ने नगर निगम को इस संबंध में पत्र लिखा है। कहा कि लावारिस कुत्तों का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कहा कि गर्मी में इनके आतंक और बढ़ सकते हैं। इससे पहले नगर निगम को ठोस कदम उठाना होगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी एके श्रीवास्तव ने कहा कि एबीसी सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। बहुत जल्द इसका समाधान निकाला जा सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.