नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली नगर निगम लावारिस कुत्तों के बंध्याकरण केंद्रों में कमी मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करेगा। बंध्याकरण केंद्रों में औचक निरीक्षण भी किए जाएंगे। निगम की डॉग शेल्टर होम बनाने के लिए गठित उप समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह तंवर ने बताया कि निगम ने लावारिस कुत्तों की समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार की हैं। इसमें निगम के बंध्याकरण केंद्रों में अतिरिक्त व्यवस्था करने, द्वारका और भजनपुरा बेला रोड में दो नए डॉग शेल्टर होम का निर्माण करने, वार्डों में लावारिस कुत्तों को खाना खिलाने के लिए फीडिंग प्वॉइंट बनाने जैसे कार्य शामिल हैं। तंवर ने कहा कि निगम के बंध्याकरण केंद्रों में औचक निरीक्षण किया जाएगा। केंद्रों में कमी मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.