रुद्रपुर, जनवरी 5 -- खटीमा। पंजाबी कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक एवं डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने की मांग को लेकर नगरवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी और अधिशाषी अधिकारी प्रियंका आर्या को सोमवार को ज्ञापन सौंपा। कुछ दिन पूर्व पंजाबी कॉलोनी में आवारा कुत्तों ने एक ही परिवार के तीन बच्चों को काट लिया। जिनका उपचार चल रहा है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर आवारा कुत्तों के बधियाकरण करने की मांग की। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्या ने कहा कि शीघ्र नगर पालिका द्वारा आवारा कुत्तों के बधियाकरण का अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जल्द ही संबंधित विभाग से पत्राचार कर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नगर मंडल पूर्व महामंत्री मनोज वाधवा, मनोज श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.