नोएडा, जनवरी 28 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर म्यू-2 में मंगलवार शाम लावारिस कुत्ते ने बच्चे को काट लिया। इससे बच्चे के पैर में जख्मी हो गया। उसका अस्पताल में इलाज कराया गयाद्ध लोगों का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इससे लोग परेशान हैं। सेक्टर के महासचिव सचिन तेवतिया ने बताया कि एक बच्चा पार्किंग में जा रहा था, तभी लावारिस कुत्ते ने गाड़ी के नीचे से निकलकर बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे ने भगाने का प्रयास किया तो कुत्ते ने उसके पैर पर काट लिया। लोगों ने कुत्ते को भगाकर बच्चे की जान बचाई। उनका आरोप है कि सेक्टर में लावारिस कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस बारे में प्राधिकरण से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...