हापुड़, मार्च 18 -- लावारिस और निस्तारित मुकदमों से जुड़े वाहनों की खुली बोली के आधार पर छह लाख अस्सी हजार की सर्वोच्च बोली पर नीलामी हुई। थाना सिंभावली में सोमवार को लावारिस और न्यायालयों में निस्तारित हुए मुकदमों से जुड़े अड़तीस वाहनों की खुली बोली के आधार पर नीलामी की गई। जिसमें हापुड़ समेत आसपास के कई जनपदों के कबाड़ी व्यापारियों ने बोली लगाई। खुली बोली के आधार हुई नीलामी में नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी सुमित तोमर की मौजूदगी में कई जनपदों के व्यापारी मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने में लावारिस और निस्तारित मुकदमों से जुड़े अड़तीस वाहनों की नीलामी नायब तहसीलदार वेदप्रकाश सोनी की मौजूदगी में हुई। जिसमें आठ वाहन चार पहिया, एक वाहन तिपहिया और उन्तीस दो पहिया वाहन शामिल रहे। इस दौरान सर्वोच्च बोली लगाने वाले जनपद अमरोहा के हसनपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.