हमीरपुर, जनवरी 2 -- हमीरपुर। थाना सजेती के हमिरामऊ गांव के होटल में 50 वर्षीय संतोष काम करता था। बुधवार की शाम उसे अचानक हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को उसी के साथियों के हवाले कर दिया गया। जिन्होंने शव को स्थानीय यमुना नदी में लाकर किनारे ही प्रवाहित कर दिया। शव को प्रवाहित किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसके बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। कोतवाल पवन पटेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को नदी से निकलवाकर दाह संस्कार कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.