जमशेदपुर, मई 20 -- एमजीएम अस्पताल के मेडिसिन वार्ड की इमारत तीन मई को धंस गई थी, जिसमें तीन लावारिश मरीजों की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन अब ऐसे मरीजों को लेकर गंभीर हो गया है। अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने बताया कि नए भवन में मरीजों को शिफ्ट करने से पहले जिला प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा, ताकि इन लावारिश मरीजों को वृद्धाश्रम या अनाथालय जैसी सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया जा सके। एमजीएम के मेडिसिन वार्ड में करीब एक दर्जन लावारिश मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा सर्जरी व हड्डी रोग विभाग में भी कई ऐसे मरीज हैं, जो वर्षों से अस्पताल में रह रहे हैं। कुछ मरीज तो एक साल से, जबकि कुछ छह साल तक से अस्पताल में रह रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इनमें से कुछ वास्तव में बीमार हैं, जबकि कुछ लोग बीमारी का बहाना बनाकर यहां रहने-खाने की सुविधा का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.