मेरठ, फरवरी 4 -- मेरठ मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने मंगलवार को लावड़ रोड स्थित उल्देपुर के पास अमित कुमार द्वारा 10 बीघा जमीन पर बिना मानचित्र स्वीकृति के काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन दल ने कॉलोनी की बाउंड्री वॉल, दो कमरों की दीवारें और रोड को ध्वस्त कर दिया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन टीम के साथ ही पल्लवपुरम थाना पुलिस साथ रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...