अल्मोड़ा, फरवरी 17 -- द्वाराहाट। उक्रांद की रानीखेत जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला की अध्यक्षता और पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी की मौजूदगी में बैठक हुई। पूर्व विधायक स्व बिपिन त्रिपाठी की 81 वीं जयंती के लिए जगदीश नाथ को संयोजक और पंकज चौधरी को सह संयोजक बनाया। इसके अलावा लाल सिंह बिष्ट को फिर से ब्लाक अध्यक्ष चुना। जबकि दान सिंह राणा को उपाध्यक्ष, मोहन बिष्ट को महामंत्री, गोविन्द एरोड़ को प्रचार सचिव, महिला में सुनीता देवी को अध्यक्ष, भावना तेवाड़ी को महामंत्री चुना गया। यहां महेश पंत, गोविन्द ऐरडा, ध्यान सिंह रावत, वीरेन्द्र बजेठा, चतुर सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...