फरीदाबाद, फरवरी 14 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला के फूड कोर्ट में इन दिनों दिल्ली छह के स्वादिष्ट व्यंजनों की खास धूम देखने को मिल रही है। मेले में पहुंचने वाले पर्यटक न केवल हस्तशिल्प की खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि पुरानी दिल्ली के लजीज चाट-पकवानों का भी भरपूर आनंद ले रहे हैं। देशी घी में सिकी आलू की टिक्की की खुशबू दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। गरमा-गरम टिक्की जब तवे पर सुनहरी होती है तो आसपास खड़े लोग खुद को रोक नहीं पाते। लाल सिंह अपने स्टॉल पर पर्यटकों को दिल्ली छह के असली जायकों से रूबरू करवा रहे हैं। उनका कहना है कि वे स्वाद और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करते, यही वजह है कि उनके स्टॉल पर हर समय भीड़ लगी रहती है। इनका स्वाद भी ले सकते हैं स्टॉल पर टिक्की के अलावा भल्ला पापड़ी, दही भल्ला और पापड़ी चाट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.