देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। सनबीम स्कूल देवरिया में शुक्रवार को किंडर गार्टन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें बच्चों को नई कक्षाओं की जानकारी दी गई। समारोह का शुभारंभ निदेशक अवनीश मिश्र, उपनिदेशिका नीतू मिश्रा व प्रधानाचार्य अरविंद शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। लाल रंग के गाउन पहने बच्चो का उत्साह देखते ही बन रहा था। निदेशक ने कहाकि किंडरगार्डन कक्षाओं में पढ़ रहे बच्चों के पढ़ने और सीखने का तरीका अलग होता है। आज से बच्चे कक्षा प्रथम में प्रवेश करेंगे। इनके लिए यह एक नई दुनिया होगी।अभी तक ये बच्चे वर्ष भर एक ही मातृ शिक्षिका की देखरेख में चलना, उठना, बैठना, बोलना सीखने थे। प्रथम कक्षा में प्रवेश करने के साथ ही ये अलग-अलग विषयों के अलग-अलग अध्यापिकाओं से सीखेंगे, जो इनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.