भागलपुर, जनवरी 12 -- प्रखंड क्षेत्र के सरधो पंचायत अंतर्गत बड़ी धनकर गांव में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन, भागलपुर टीम ने भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि रविवार को मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन के पदाधिकारियों ने शास्त्री जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात संगठन के रोजगार प्रकोष्ठ जिला वरिष्ठ सचिव योगेश कुमार वर्मा के सौजन्य से सैकड़ों गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। बतौर विशिष्ट अतिथि संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव विभूति सिंह ने शिरकत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...