हजारीबाग, जनवरी 11 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। नवाबगंज स्थित शास्त्री चौक में देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और उनके आदर्शों को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू तथा पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता,अजीम अंसारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने पहले प्रतिमा पर जमी धूल-गंदगी को पानी से साफ किया, उसके बाद सामूहिक रूप से माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर जय जवान जय किसान के नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। विचार मंच के अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.