मैनपुरी, दिसम्बर 28 -- थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक लाल-नीली बत्ती लगी पुलिस का हूटर बजाते हुए कार सवारों को पकड़ लिया। कार में तीन युवक सवार थे। पुलिस ने कार का पीछा कर कार को रुकवाया। तीनों युवक शराब के नशे में थे और इलाके में नौब जमाने की कोशिश में हूटर बजाकर निकल रहे थे। पुलिस कार्रवाई कर रही है। शनिवार की रात लगभग डेढ़ बजे थाना प्रभारी ललित भाटी पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तथी जीटी रोड पर एक प्राइवेट कार संदिग्ध अवस्था में नजर आई। कार पर लाल-नीली बत्ती, पुलिस का हूटर और आगे उत्तर प्रदेश सरकार लिखा बोर्ड लगा हुआ था। शक होने पर पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक पुलिस को देखते ही कार लेकर एटा की ओर हाईवे पर भाग निकला। थाना प्रभारी ने पीछा किया और कुछ दूरी के बाद कार को रुकवा लिया। कार सवार पहले तो बाहर निकलने से...