पिथौरागढ़, मई 1 -- पिथौरागढ़। सीमांत में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। मजूदरों ने लाल परचम हाथ में थामकर श्रम कानूनों को मजबूत करने पर जोर दिया। नगर में भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण संघ ने रैली निकाली। अध्यक्ष प्रेम राम के नेतृत्व में मजदूर रामलीला मैदान सदर में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने बाजार में रैली निकाली। रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली गांधी चौक, नया बाजार, केएमओयू स्टेशन, गुप्ता तिराहा होते हुए रामलीला मैदान टकाना पहुंची। बाद में यहां सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर मेयर कल्पना देवलाल मौजूद रहीं। उन्होंने सभी को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण करने का भरोसा दिया। अध्यक्ष प्रेम ने कहा कि देश के निर्माण में मजदूरों क...