प्रयागराज, सितम्बर 8 -- प्रयागराज। प्रयागराज में गंगा खतरे के (84.73 मीटर) से सिर्फ 92 सेमी दूर हैं। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर सुबह आठ बजे 83.81 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यही स्थिति रही तो गंगा मंगलवार तक खतरे का निशान को पार कर जाएंगी। शाम तक जलस्तर 84 मीटर पार करने की संभावना है। सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर लगभग साढ़े तीन सेमी की रफ्तार से बढ़ रहा था। पिछले 24 घंटे (रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक) फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 85 सेमी बढ़ा। छतनाग में 72 सेमी वृद्धि हुई। गंगा की तुलना में यमुना में जलस्तर वृद्धि धीमी हुई है। नैनी में यमुना का जलस्तर 24 घंटे में 69 सेमी बढ़ा। इससे पहले गंगा की तुलना में यमुना का जलस्तर अधिक तेजी से बढ़ रहा था। सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 83.81 मीटर, छतनाग में 83.11 मीटर रहा। नैनी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.