साहिबगंज, अगस्त 6 -- साहिबगंज। साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिससे दियारा क्षेत्र में बाढ़ आने की अब पूरी संभावना बनी हुई है। साहिबगंज में गंगा का जलस्तर मंगलवार की शाम तक खतरे के निशान से करीब 35 सेंमी. ऊपर पहुंच गयी थी। केन्द्रीय जल आयोग केन्द्र के अनुसार आज सुबह छह बजे जलस्तर खतरे के निशान 27.25 मी. से 25 सेंमी ऊपर थी। वहीं मंगलवार की दोपहर बाद चार बजे जलस्तर 27.60 मी. पर पहुंच गया। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार, बुधवार की सुबह जलस्तर 27.76 मी. तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। बक्सर से लेकर फरक्का तक गंगा का जल बढ़ोतरी पर ही है। तेजी से जलस्तर बढ़ने के कारण अब केवल दियारा क्षेत्र ही नहीं गंगा नदी के कई तटीय गांवों पर भी बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। सबसे अधिक दियारावासी इससे परेशानी झेलेंगे। दियारावासी माल, मवेशी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.