मिर्जापुर, दिसम्बर 27 -- मिर्जापुर। चुनार नगर के लाल दरवाजा मोहल्ले की नगर पालिका ने शुक्रवार को सफाई करा दी। मोहल्ले में झाड़ू लगवाने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर जमा कूड़े के ढेर को हटवा दिया गया है। नालियों में जमा मलबे को बाहर निकलवा दिया गया, जिससे नाली अब ओवरफ्लो नहीं करेगी। वहीं, मोहल्ले में प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया। अब लोगों को रात में अंधेरे में यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर लाल दरवाजा मोहल्ले के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को एक दिसंबर के अंक में 'ऐतिहासिक मोहल्ला मांगे संसाधन और संरक्षण' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि मोहल्ले में साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। नालियों ...