नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, व. सं.। यूनेस्को की बैठक के बाद लाल किला मंगलवार से पर्यटकों के लिए फिर से खुल जाएगा। किला 5 दिसंबर से आम लोगों के लिए बंद था। किले में आठ से 13 दिसंबर तक यूनेस्को की बैठक का आयोजन किया गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पर्यटकों के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। किसी भी पर्यटक को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...