नई दिल्ली, फरवरी 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। लाल किला घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब ऐतिहासिक लाल किला सोमवार को भी पर्यटकों के लिए खुलेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने यह फैसला लिया है। एएसआई की ओर से 13 फरवरी को जारी एक आदेश के अनुसार, लाल किला अब सप्ताह के सभी दिन खुला रहेगा। एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी यह योजना तीन माह के लिए की गई है। इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। एएसआई के अधिकारी ने कहा कि लाल किला के संरक्षण व रखरखाव के कार्य में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए स्मारक में चरणबद्ध रखरखाव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, कर्मचारियों के लिए बारी-बारी से अवकाश के दिन लागू होंगे। वहीं, जिस तरह से देख-रेख का कार्य होता आ रहा था वैसे ही कार्य किया जाएगा। इसमें पर्यटकों को भी परेशानी नहीं होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.