नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र की सीमा पर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में केंद्रीय कमेटी के दो खूंखार नक्सली मारे गए हैं, जिन पर 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। यह इनाम सिर्फ छत्तीसगढ़ में घोषित था। दूसरें राज्यों में कितना इनाम था यह अभी सामने नहीं आया है। दोनों नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ के कई थानों में अपराध दर्ज है। जवानों ने हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी बरामद किया है। इसे नक्सलवाद पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। नारायणपुर के एसपी रॉबिन्सन ने बताया कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र के बार्डर पर नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में यह मुठभेड़ हुई थी। बड़ी संख्या में माओवादियों की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। मुठभेड़ में मारे गए माओवादी कैडरों के शवों की पहचान सीपीआई (माओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.