पटना, अक्टूबर 10 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में सीट और उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ही करेंगे। राजद के केंद्रीय संसदीय दल की शुक्रवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में हुई राजद संसदीय दल की बैठक में लालू को आगामी चुनाव में पार्टी के कैंडिडेट और सीट चयन के लिए अधिकृत किया गया। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इस बार तेजस्वी की सरकार बनानी है। संसदीय दल के सदस्यों ने इसका संकल्प भी पारित किया। आगामी बिहार चुनाव को लेकर राजद संसदीय दल की बैठक शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित सरकारी आवास पर आयोजित की गई। पहले राज्य संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें तेजस्वी यादव शामिल हुए। इसके बाद केंद्रीय संसद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.