गोरखपुर, सितम्बर 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा पूर्वांचल प्रांत की आवश्यक बैठक सोमवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के अनुमोदन पर प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल प्रांत विनोद कुमार सिंह ने गोरखपुर के जिलाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह (लालू सिंह) को संगठन के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए वरिष्ठ महामंत्री पद पर मनोनीत किया। मूल रूप से गगहा के रहने वाले लालू सिंह पिछले 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह, अरविंद सिंह मंटू, मंडल अध्यक्ष आरपी सिंह, जिला वरिष्ठ महामंत्री राजकुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.