सीवान, मार्च 26 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को गोपालगंज जाने के क्रम में जिले के चांप ढाला स्थित पार्टी कार्यालय पर पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी व पूर्वी अध्यक्ष रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों को प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोकसभा के बाद देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित कुमार शाह का यह पहला दौरा है, और इस दौरे को लेकर जिला से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वे 30 मार्च को गोपालगंज आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में सीवान, महाराजगंज, गोपालगंज, छपरा, मोतिहारी एवं बेतिया संसदीय क्षेत्र के जिला से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उनके मार्ग दर्शन में 2025 के विस चुनाव हम आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। बैठक के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.