पटना, अप्रैल 21 -- भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है। सोमवार को जारी बयान में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी को अपने माता-पिता लालू-राबड़ी राज में हुए आपराधिक घटनाओं का ब्योरा बताना चाहिए। हकीकत है कि तेजस्वी की राजनीति अब दम तोड़ चुकी है। झूठे आंकड़ों और गलत बयानबाजी से तेजस्वी यादव की राजनीति ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाली है। उनको बताना चाहिए कि लालू-राबड़ी राज में गरीबों के कितने घर उजाड़े गये। कितनी महिलाओं की मांगें सूनी हो गयीं और कितने बच्चे अनाथ हो गये, लेकिन तेजस्वी तो जंगल राज के युवराज हैं, उन्हें अपने माता-पिता के जंगल राज से कभी कोई शिकायत नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.