पटना, मई 28 -- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दंपति लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपने पोते और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के नवजात बेटे का नाम इराज लालू यादव (Iraj Lalu Yadav) रखा है। लालू ने बुधवार की सुबह-सुबह राबड़ी, तेजस्वी और पतोहू राजश्री के साथ पोते को गोद में लेकर सोशल मीडिया पर एक फोटो डालकर उसका नामकरण इराज लालू यादव करने की घोषणा की है। लालू ने इराज नाम रखने की वजह भी बताई है। लालू यादव ने बताया कि जैसे चैत्र नवरात्र के छठे दिन पैदा हुई पोती का नाम उन्होंने कात्यायनी रखा था, उसी तरह भगवान हनुमान के दिन मंगलवार को पैदा हुए पोते का नाम हनुमान जी के नाम पर इराज रखा है। इराज एक संस्कृत शब्द है जिसका हिन्दी में कई मतलब है। इराज नाम का एक अर्थ प्रभु हनुमान भी हैं। भगवान कामदेव का भी दूसरा नाम इराज ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.