नई दिल्ली, फरवरी 12 -- दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को आईआरसीटीसी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने पर आदेश सुरक्षित रख लिया। कोर्ट अब 3 मार्च को अपना फैसला सुनाएगा। ईडी की चार्जशीट लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 16 आरोपियों के खिलाफ है। ईडी ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में लालू यादव का पूरा नाम शामिल किया था। ईडी के अनुसार, पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव पर मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप है। साथ ही, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मीसा भारती, हेमा यादव और तेज प्रताप यादव पर घोटाले से आर्थिक फायदा होने का आरोप है। वहीं, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने आपराधिक पुनरीक्षण याचिकाओं के साथ-साथ राबड़ी देवी और तेज...