नई दिल्ली, जनवरी 3 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कथित आईआरसीटीसी घोटाले में आरोप तय के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। निचली अदालत ने लालू समेत अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार व आपराधिक साजिश के आरोप तय किए हैं। यह याचिका सोमवार को न्यायमूर्ति स्वर्णकांत शर्मा की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है। अक्तूबर 2025 में राउज एवेन्यू स्थित विशेष अदालत ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन द्वारा टेंडर देने में कथित अनियमितताओं के संबंध में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप तय किए थे। इस मामले में लालू यादव की पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव आदि के खिलाफ आपराधिक साजिश व धोखाधड़ी के तहत आरोप तय किए हैं। आरोप तय करते समय विशेष जज विशाल गोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.