नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया है। शरीर पर घाव होने के बाद उनकी पटना में तबीयत बिगड़ गई थी। पटना के पारस अस्पताल में बुधवार को इलाज के बाद उन्हें देर शाम फ्लाइट से दिल्ली लाया गया। दिल्ली एम्स में कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर राकेश यादव ने कहा कि लालू का अस्पताल के कार्डियो न्यूरो सेंटर की कार्डियो क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत को मॉनिटर कर रही है। लालू यादव को दिल्ली एम्स में बुधवार रात करीब 9.35 बजे लाया गया। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उनके बेटे एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू की पीठ और हाथ पर घाव हो गए हैं। उसका दिल्ली में इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुधवार दोपहर को लालू य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.