हाजीपुर, मार्च 24 -- भगवानपुर। सं.सू. मकई की रोटी और बथुआ का साग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का काफिला भगवानपुर में थोड़ी देर रुका। वे पटना से मोतीहारी जा रहे थे। इसी दौरान भगवानपुर फ्लाईओवर के समीप राजद नेता सह पूर्व जिला परिषद केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्त्ताओं ने भव्य स्वागत किया। केदार यादव ने घर की बनी मकई की रोटी और बथुआ का साग लालू यादव को दिया। इस दौरान कार्यकर्त्ताओं ने लालू याद जिंदाबाद, गरीबों का मसीहा जिंदाबाद के नारे लगाए। केदार यादव ने खुद को सुदामा और लालू यादव को कृष्ण बताते हुए कहा कि आज सुदामा के हाथ से कृष्ण भगवान ने मकई का रोटी और साग लिया है। आज मैं धन्य हो गया। इस दौरान पर मनोज राय, विपिन तिवारी, अरविंद राय, अजय राय, विनोद पासवान, मोहम्मद मिराज, मोहम्मद मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.