गिरडीह, जून 12 -- गिरिडीह। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर युवा राजद ने बुधवार को गरीबों में खाद्य सामग्री का वितरण किया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्नेहदीप वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धों में मिठाई, फल बांटे। इसके अलावा गरीब बच्चों में भी सामग्री बांटी गई। इसका नेतृत्व युवा राजद जिलाध्यक्ष इरफान आलम ने किया। मौके पर प्रदेश महासचिव गिरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष रामकिशुन नगर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इसराइल अंसारी, जिला महासचिव शाहबाज अहमद, अध्यक्ष बिट्टू शुक्ला, प्रदेश सचिव इनामुल हक, प्रभाकर कुमार, आजाद अंसारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.