पटना, जून 23 -- लालू प्रसाद सोमवार को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने कहा कि राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए अब अंतिम चरण शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नामांकन के पहले की सारी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। 23 जून को पटना स्थित राजद के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचन्द्र पूर्वे के समक्ष सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि लालू प्रसाद यादव फिट हैं। पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ही होंगे। कभी-कभी उनकी तबीयत नासाज रहती हैं। लेकिन बिना लालू प्रसाद यादव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.