पटना, फरवरी 2 -- राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सहित अन्य नेताओं ने पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता तेज नारायण यादव के निधन पर शोक जताया है। कहा कि इनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। कहा कि ये जननायक कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल के सदस्य और समाजवादी आंदोलन के एक प्रखर नेता रहे हैं। इनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। ईश्वर इनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करे। सांसद डॉ. मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांति सिंह, जय प्रकाश नारायण यादव, प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद संजय यादव, भोला यादव, शिवचंद्र राम ने भी शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.