पटना, फरवरी 15 -- राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व सीएम राबड़ी देवी रविवार को पटना से नई दिल्ली गए। सूत्रों के मुताबिक, दोनों को एक मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होना है। माना जा रहा है कि यह मामला लैंड फॉर जॉब मामले से जुड़ा है, जिसमें लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और उनके परिवार के अन्य सदस्य आरोपी हैं। इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई चल रही है और पहले से ही कुछ तारीखों पर व्यक्तिगत पेशी से छूट मिली हुई थी, लेकिन अब पेशी की आवश्यकता पड़ सकती है। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कोर्ट में हाजिरी दे चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...