बलरामपुर, नवम्बर 17 -- राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में दरार के पीछे यूपी कनेक्शन भी सामने आ रहा है। यूपी में बलरामपुर के तुलसीपुर के पूर्व चेयरमैन की हत्या मामले में आरोपित पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद रमीज नेमत को भी एक वजह माना जा रहा है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सबसे चहेती बेटी रोहणी आचार्य ने खुद मीडिया के सामने इस विवाद के पीछे के दो नाम लिए थे। इनमें एक नाम रमीज नेमत का भी है। रोहिणी के नाम लेने के बाद से रमीज नेमत सुर्खियों में हैं। रमीज बलरामपुर जिले के भंगहाकला गांव का निवासी हैं। वह पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद हैं। नेमत की पत्नी जेबा रिजवान भी तुलसीपुर से विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाईं। चुनावी रंजिश में ही वर्ष 2022 में पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की चाकुओं से गोद क...