पटना, मई 29 -- तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के गुपचुप रिश्ते का खुलासा होने के बाद लालू परिवार में घमासान मचा है तो बिहार की सियासत उबाल पर है। अनुष्का के साथ बेहद निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को राजद और परिवार से निकाल दिया तो इसके विरोध में बात करते हुए तेजस्वी यादव पर हमला करने के बाद अनुष्का के भाई आकाश यादव को पशुपति कुमार पारस ने अपनी पार्टी रालोजपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया। विवाद में आकाश यादव के बाद अनुष्का के मामा प्रोफेसर फनी यादव भी कूद पड़े हैं। कहा है कि लालू परिवार के लोग धमकी देकर ठीक नहीं कर रहे। हम भी उनसे फरिया लेने की ताकत रखते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.