पटना, जनवरी 9 -- जमीन के बदले नौकरी घोटाले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उनके बेटे तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव तथा बेटी मीसा भारती सहित अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। देश में कानून सबसे बड़ा है। जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उन पर कानून का शिकंजा कसेगा। जो भ्रष्टाचार करेगा, घोटाला करेगा, तो कोर्ट उस पर आरोप तय करेगा और उचित फैसला लेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि लालू परिवार के गुनाह की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। जमीन के बदले नौकरी के मामले में कोर्ट ने माना है कि एक व्यापक आपराधिक साजिश के तहत अपराध को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 साल के जंगलराज में बिहार में और भी बहुत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.